पेट्रोलियम पदार्थ मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने सभी ब्लाक क्षेत्र में प्रदर्शन किया। पेट्रोल पंप पर सरकार विरोधी नारा लगाए। केंद्र व प्रदेश सरकार को महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:54 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:54 AM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थ मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थ मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर : डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी, महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने सभी ब्लाक क्षेत्र में प्रदर्शन किया। पेट्रोल पंप पर सरकार विरोधी नारा लगाए। केंद्र व प्रदेश सरकार को महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा। भाजपा सरकार को जनविरोधी व पूंजीपतियों की हितैषी बताया। डुमरियागंज तहसील के बेवां चौराहा, हल्लौर व नगर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बेवां चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, डुमरियागंज चौराहा पर सच्चिदानंद पांडेय ने अगुवाई की। रियाज मनिहार, अर्जुन कन्नौजिया, आसिफ़ रिजवी, अमरजीत, जाकिर खान, अली काजी, निजाम शेख, शब्लू कुरैशी, साहब अली, सुद्दर, काजी आमिर आदि मौजूद रहे। बांसी में बांसी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। डा. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार प्रत्येक मोर्चा पर फेल हो गई है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य बढ़ाती जा रही है। महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है। डा. अरविद शुक्ला, मारकंडेय द्विवेदी, सादिक अहमद, आशुतोष मिश्रा, कैलाश पंछी आदि मौजूद रहे। अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ ने परसा महापात्र स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। देवेंद्र कुमार गुड्डू, मनीष, उमेश गुप्ता, कमर अहमद, निसार, पवन, नीतेश, सौरभ पंछी आदि मौजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ ने शोहरतगढ़ में प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रंजना मिश्रा, शिवपाल यादव, शिवप्रसाद वर्मा, अकबाल अहमद, चिनक, अंसार, दीपक आदि मौजूद रहे। इटवा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. नादिर सलाम ने बढ़नी मार्ग स्थित पंप पर प्रदर्शन किया। अब्दुल सलाम खान, दिलीप कन्नौजिया, सनाउल्लाह, नसरू, नफीस, बिस्सु, हकीम, रामप्यारे, डब्लू, मुनीर, जुबेर, संतोष कुमार, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बांसी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनव राय के नेतृत्व में महुआ पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया।बांसी ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल चौधरी, जिला महासचिव शैलेंद्र श्रीवास्तव राजन, संतोष त्रिपाठी, गुफरान, कृष्ण कुमार सिंह, मोबीन खान, सुनील यादव आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ में इंजी. लक्ष्मी प्रसाद यादव, शिवप्रसाद वर्मा, अकबाल अंसारी, दीपक यदुवंशी, गुड्डू खान, शिवपाल यादव, जुनैद, डब्लू मिश्रा, तौफीक अहमद, जुनैद, कौशिल्या, अनारमती, संध्या, किसलावती आदि मौजूद रहे। बढ़नी में सदस्य जिला पंचायत अब्दुल कलाम, इश्तियाक चौधरी, जिल्ले गालिब, पंकज चतुर्वेदी, दुर्गेश त्रिपाठी, खालिद खान, ओबैर्दुरहमान, इनामुल्लाह, अखलाक अहमद, सुरेंद्र कुमार, जहीरुल्लाह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी