जन जागरण अभियान में कांग्रेसियों ने भराया प्रपत्र

ांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के दौरान किसानों से उनकी समस्याओं से सम्बंधित प्रपत्र भराया गया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने कांग्रेस की नीतियों की जानकारी देते हुए कांग्रेस के कार्यकाल में चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:05 AM (IST)
जन जागरण अभियान में कांग्रेसियों ने भराया प्रपत्र
जन जागरण अभियान में कांग्रेसियों ने भराया प्रपत्र

सिद्धार्थनगर:

कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के दौरान किसानों से उनकी समस्याओं से सम्बंधित प्रपत्र भराया गया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने कांग्रेस की नीतियों की जानकारी देते हुए कांग्रेस के कार्यकाल में चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी। शुक्रवार को शोहरतगढ़ ब्लॉक के मरवटिया, मुसहरी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं से सम्बंधित प्रपत्र भरवाए। पार्टी के लोगों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान किया।

पार्टी के लोगों ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए सभी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान प्रपत्र भी भरवाए गए जिसमें कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, हर गांव गोशाला वर्ना रखवाली भत्ता की मांग, धान खरीद हाथों हाथ हो, प्रति कुंतल दाम 25 सौ मिले, बारिश की मार का मुआवजा सरकार दे, आदि का मुआवजा सरकार दे। काजी सुहेल ने कहा कि वर्तमान की केंद्र व राज्य की सरकार ने गरीबों, किसानों को ठगा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह ने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही देश हित में कार्य करती है। वर्तमान की सरकार किसान विरोधी है। देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस सौरभ सिंह, सर्वेश सिंह, नफीस चौधरी, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी