चालान फार्म लेने उमड़े दावेदार, बैंक कर्मियों के छूटे पसीने

त्रिस्तरीय चुनाव में नामांकन पत्रों के साथ जमानत राशि के चालान की प्रति संलग्न करने के लिए शुक्रवार को ट्रेजरी चालान फार्म लेने वालों की भारी भीड़ रही। एसबीआई की मुख्य शाखा पर लोगों की लंबी कतार लगी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 12:05 AM (IST)
चालान फार्म लेने उमड़े दावेदार, बैंक कर्मियों के छूटे पसीने
चालान फार्म लेने उमड़े दावेदार, बैंक कर्मियों के छूटे पसीने

सिद्धार्थनगर : त्रिस्तरीय चुनाव में नामांकन पत्रों के साथ जमानत राशि के चालान की प्रति संलग्न करने के लिए शुक्रवार को ट्रेजरी चालान फार्म लेने वालों की भारी भीड़ रही। एसबीआई की मुख्य शाखा पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ का आलम यह था कि कई बार रास्ता भी बाधित हो गया। तेज धूप और अन्य दुश्वारियों से बेपरवाह होकर प्रत्याशी कतार में लग कर फार्म लेने के लिए जूझते रहे।

13 व 15 अप्रैल को नामांकन होना है। इस दौरान सभी उम्मीदवारों को फार्म के साथ ट्रेजरी में जमा होने वाले जमानत राशि के चालान की प्रति भी संलग्न करना है। बिना इसके नामांकन पूरा नहीं माना जाएगा। महीनों से चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदार अब जमानत राशि जमा करने के लिए परेशान हैं। डुमरियागंज एसबीआई की मुख्य शाखा में ही यह सुविधा है। नामांकन प्रपत्र खरीद चुके दावेदार अब बैंक से चालान फार्म लेने व जमा कराने में जोर शोर से जुटे हैं। शुक्रवार को लगभग 400 लोगों ने फार्म बैंक से प्राप्त किया। शाखा प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेजरी जमा करने के लिए तीन अलग से काउंटर बनाए गए। अधिक से अधिक फार्म जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। 30 लीटर कच्ची के साथ दो गिरफ्तार सिद्धार्थनगर: आबकारी व मिश्रौलिया पुलिस ने गुरुवार की देर रात एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम नीरज कुमार साहनी निवासी गायघाट है। गिरफ्तारी टीम में आबकारी निरीक्षक अजय कुमार, रितेश मिश्रा, उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार, राहुल श्रीवास्तव शामिल रहे। गल्हौरा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची के साथ बरदहा नानकार निवासी संतोष को गिरफ्तार किया है।

जुआ खेलते चार गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम गोली,रामवृक्ष चौधरी,इंद्रजीत चौधरी बीरबहादुर निवासी पोखरभिण्डा थाना कपिलवस्तु है। गिरफ्तारी टीम में एसओ महेश सिह, उप निरीक्षक किशोरीलाल, सलीम अहमद शामिल रहे। हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जासं, सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को एक कट्टा व कारतूस के साथ शुक्रवार को एक व्यक्ति को चेतिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम विकास वर्मा निवासी सोनारी थाना शोहरतगढ़ है। पुलिस के अनुसार वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक रणंजय सिंह, उप निरीक्षक महेंद्र चौहान, सतेंद्र यादव शामिल रहे। एसपी ने किया कार्यालय का निरीक्षण

जासं, सिद्धार्थनगर: पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने शुक्रवार को सीसीटीएनएस सेल का निरीक्षण किया। आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दें। पीआरओ एसपी अंजनी कुमार राय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी