गोआश्रय स्थलों का निर्माण मुख्यमंत्री की सबसे अच्छी पहल : जय प्रताप

स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि गोआश्रय स्थलों का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे अच्छी पहल रही। जब तक गाय दूध देती है तब तक पालक उन्हें रखते हैं। दूध जैसे बंद हुआ वैसे गाय व बछड़े को बेसहारा छोड़ देते हैं। जिससे सड़कों पर व किसानों के खेत में ऐसे पशुओं का झुंड दिखा करता था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM (IST)
गोआश्रय स्थलों का निर्माण मुख्यमंत्री की सबसे अच्छी पहल : जय प्रताप
गोआश्रय स्थलों का निर्माण मुख्यमंत्री की सबसे अच्छी पहल : जय प्रताप

सिद्धार्थनगर: सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जयप्रताप सिंह ने गोपाष्टमी के अवसर पर बांसी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम खजुरिया स्थित वृहद गोवंश आश्रय स्थल का उद्घाटन किया। इस दौरान गाय और बछड़े की पूजा करते हुए उन्हें गुड़ और फल भी खिलाया।

स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि गोआश्रय स्थलों का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे अच्छी पहल रही। जब तक गाय दूध देती है तब तक पालक उन्हें रखते हैं। दूध जैसे बंद हुआ, वैसे गाय व बछड़े को बेसहारा छोड़ देते हैं। जिससे सड़कों पर व किसानों के खेत में ऐसे पशुओं का झुंड दिखा करता था। लेकिन सूबे की योगी सरकार ने जैसे यहां एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से आश्रय स्थल बनाया है। पूरे प्रदेश में तमाम स्थल बने हैं। आश्रय स्थलों में उनके खाने व रहने का उत्तम प्रबन्ध किया गया है। पशुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए चिकित्सक लगाए गए हैं। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के निर्देश पर खुरपका व मुंहपका रोग का पशुओं को टीका लगाया जा रहा है। आश्रय स्थल में रहने वाले पशुओं को टैग लगाया जा रहा है। पूरे प्रदेश के आश्रय स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महेश कुमार, पेंडारी के पशु चिकित्साधिकारी बृजेश पटेल ने आश्रय स्थल में मौजूद 223 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वैक्सीलेटर आशुतोष तिवारी व गोविद मिश्र ने टीका लगाया। इस दौरान योगेंद्र मिश्र उर्फ जोगी बाबा, अधिवक्ता ईश्वरचन्द्र दूबे, खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार पाण्डेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जय प्रकाश राय, मय हमराही उपनिरीक्षक जुबेर अली, ग्राम प्रधान चन्द्रपाल शुक्ल के अलावा रामउजागिर पाण्डेय आदि मौजूद रहे। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने की गाय की पूजा

रविवार को गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने गोमाता की पूजा की। मीठा खिलाया। तिलक लगाया। वस्त्र ओढ़ा कर आरती व परिक्रमा की। परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

पंडित पुरुषोत्तम परासर ने कहा कि यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इस दौरान किरन मित्तल, चंदा मित्तल, अनुराधा मित्तल, शिवांगी मित्तल, सुरभि मित्तल, अंजू मित्तल, भगवती देवी, मंजू अग्रवाल, यशी अग्रवाल, मुन्नी तुलस्यान, विमलेश तुलस्यान, विमला खेतान आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी