रामकृष्ण बने ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष से शीघ्र जिला कमेटी का गठन कर सूची कैंप कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 10:23 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:07 AM (IST)
रामकृष्ण बने ब्राह्मण 
महासभा के जिलाध्यक्ष
रामकृष्ण बने ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

सिद्धार्थनगर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कैंप कार्यालय पर सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव पंडित श्याम नारायण चौबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नए सिरे से पदाधिकारियों के चयन का निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेश में हो रहे ब्राह्मण उत्पीड़न का विरोध किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

संगठन को गति देने के लिए पंडित रामकृष्ण पांडेय को जिलाध्यक्ष बनाया गया है । वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाठक को बस्ती मंडल का सचिव नियुक्त किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक पंडित राधा रमण त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भेंट किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ चंद्रेश उपाध्याय, विनय पंडित समाजसेवी, सत्य प्रकाश पांडे, हिमांचल पांडे, पंकज मिश्रा, अखिलेश यादव, राजगोपाल भारती, नीरज दुबे, राजेश कुमार, प्रेमजीत त्रिपाठी, गौरव शुक्ला, सनी पांडेय, बृजेश पांडे, महेंद्र उपाध्याय, परशुराम सेना, घनश्याम मिश्रा, अमर त्रिपाठी, नागेश तिवारी, सूर्य शेखर पांडेय, अमर तिवारी, सतीश कुमार उपाध्याय, बांके बिहारी तिवारी, प्रवीण राम, अनुराग त्रिपाठी, करमाकर द्विवेदी, राजीव उपाध्याय, अमित मिश्रा आदि ने सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी