2519 ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

उप्र बोर्ड परीक्षा में शनिवार को 2519 छात्रों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर हो रही सख्ती का असर देखने को मिल रहा है। इंटर रसायन शास्त्र विषय में पंजीकृत 10623 के सापेक्ष 9841 ने परीक्षा दी। 782 ने परीक्षा छोड़ दिया। कृषि भौतिक में 312 के सापेक्ष 37 ने परीक्षा नहीं दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 11:27 PM (IST)
2519 ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
2519 ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

सिद्धार्थनगर: उप्र बोर्ड परीक्षा में शनिवार को 2519 छात्रों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर हो रही सख्ती का असर देखने को मिल रहा है। इंटर रसायन शास्त्र विषय में पंजीकृत 10623 के सापेक्ष 9841 ने परीक्षा दी। 782 ने परीक्षा छोड़ दिया। कृषि भौतिक में 312 के सापेक्ष 37 ने परीक्षा नहीं दी। कृषि जंतु में चार, व्यायाम संगठन पत्र व्यापार विषय में नौ, हाईस्कूल गणित विषय में 18070 बच्चे पंजीकृत थे। 16305 ने परीक्षा दी। हाईस्कूल प्राथमिक गणित में 341 के सापेक्ष 319 परीक्षा में शामिल हुए। 22 अनुपस्थित रहे।

बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार हाई स्कूल के गणित पेपर में गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कालेज मे कुल 98 पंजीकृत बच्चों मे आठ ने परीक्षा छोड़ी। उक्त सेंटर पर नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औदही कला व जाकिर हुसेन पब्लिक इंटर कालेज औरहवा के परीक्षार्थियों की परीक्षा कराई जा रही है। आर्य कन्या विद्यालय मे शनिवार को गणित में 10 ने परीक्षा छोड़ी। श्री ब्रजवेश्वरी इंटर कालेज घरूवार मे शनिवार गणित परीक्षा के 178 मे 12 ने परीक्षा छोड़ दी। सख्ती का असर तमाम परीक्षा केंद्रों पर देखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी