भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर तंज कसने के विरोध में भाजपा व हियुवा कार्यकर्ता रविवार को सड़क पर उतरे। डुमरियागंज मुख्य चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए उनसे देश व प्रधानमंत्री से माफी मांगने की बात कही

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 10:04 PM (IST)
भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं ने
राहुल गांधी का फूंका पुतला
भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

सिद्धार्थनगर : राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर तंज कसने के विरोध में भाजपा व हियुवा कार्यकर्ता रविवार को सड़क पर उतरे। डुमरियागंज मुख्य चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए उनसे देश व प्रधानमंत्री से माफी मांगने की बात कही। विधायक राघवेन्द्र प्रताप ¨सह ने राहुल गांधी के विरुद्ध मुकदमा लिखे जाने संबंधित तहरीर भी थाने पर दी।

दिन में 11 बजे विधायक की अगुवाई में भाजपा व हियुवा कार्यकर्ता चौराहे पर पहुंचे, जहां प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। विधायक ने कहा कि राफेल सैन्य विमान खरीद देश हित में था, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने विपक्षी दलों के आरोप को निराधार बताया। जिसके बाद राहुल गांधी को देश व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ विधायक थाने पर पहुंचे और राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर लगाए गए आरोप पर थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आशोक अग्रहरि, लवकुश ओझा, गौरव मिश्रा, राहुल ¨सह, श्याम सुंदर अग्रहरि, कमलेन्द्र त्रिपाठी, अजय दुबे, राकेश कुमार, अभिनव शाही, लालजी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

थाने में दी गई तहरीर के संबंध में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ¨सह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के उपरांत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी