भाजपा में बूथ कार्यकर्ता भी बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

शहर के एक लाज में शुक्रवार को भाजपा जिला संगठन चुनाव हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा पारदर्शिता पूर्ण चुनाव एवं योग्य व्यक्तियों को उचित प्रतिनिधित्व व सम्मान मिले ऐसा प्रयास हम सभी को चुनाव अधिकारी के रूप में करना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 11:52 PM (IST)
भाजपा में बूथ कार्यकर्ता भी बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा में बूथ कार्यकर्ता भी बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिद्धार्थनगर: शहर के एक लाज में शुक्रवार को भाजपा जिला संगठन चुनाव हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा पारदर्शिता पूर्ण चुनाव एवं योग्य व्यक्तियों को उचित प्रतिनिधित्व व सम्मान मिले ऐसा प्रयास हम सभी को चुनाव अधिकारी के रूप में करना है।

सिंह ने कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। हम सब जिम्मेदार है चुनाव ऐसा हो कि कोई उंगली न उठा सके। क्योंकि आप पर नेतृत्व ने विश्वास किया और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिला चुनाव अधिकारी पूर्व महापौर वाराणसी राम गोपाल मोहले ने कहा कि गठबंधन जब विपक्षी दलों ने किया तो तमाम राजनीतिक पंडितों ने कहा कि भाजपा के लिये उत्तर प्रदेश में परेशानी खड़ी हो जाएगी। लेकिन त्यागी, तपस्वी कार्यकर्ताओं ने पूर्वानुमानों को ध्वस्त कर प्रचंड जीत दिलाई। भाजपा संगठन में ही यह संभव है कि बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। पार्टी का उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन करना है। बूथ, मंडल, जिला चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो हम सभी प्रदेश नेतृत्व के निर्णय को अंगीकार कर नेतृत्व के अनुरूप कार्य करें। 11 सितंबर से 11 अक्टूबर तक बूथ अध्यक्ष का चुनाव 11 अक्टूबर से 11 नवंबर मंडल अध्यक्ष 11 नवंबर से 11 दिसंबर जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होना है। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी व संचालन दीपक मौर्य ने की। कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, सांसद जगदम्बिका पाल, डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, जिला सहायक संगठन चुनाव अधिकारी पीएन पाठक, जिला सदस्यता सत्यापन अधिकारी क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीत सिंह आशु, सहायक सदस्यता सत्यापन अधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, हेमंत जायसवाल, केशभान राय, मंडल चुनाव अधिकारी अनूप खरे, अजित चौबे, दिवाकर मिश्र, सहायक चुनाव अधिकारी पंकज सिंह, मनोज मौर्य, नरेंद्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र पांडेय, विजयकांत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी