अब जाति-धर्म के नाम पर नहीं बनेगी किसी की सरकार

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि वह दिन लद गएजब लोग जाति-धर्म के नाम पर सरकार बना लेते थे। जनता समझदार हो गई है। उसे पता है कहां जाना है। भाजपा ने प्रदेश को महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में ढकेला है। जनता इससे निजात चाहती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 10:11 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 10:11 PM (IST)
अब जाति-धर्म के नाम पर नहीं बनेगी किसी की सरकार
अब जाति-धर्म के नाम पर नहीं बनेगी किसी की सरकार

सिद्धार्थनगर: कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि वह दिन लद गए,जब लोग जाति-धर्म के नाम पर सरकार बना लेते थे। जनता समझदार हो गई है। उसे पता है, कहां जाना है। भाजपा ने प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में ढकेला है। जनता इससे निजात चाहती है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सोमवार को डुमरियागंज क्षेत्र के खीरामंडी स्थित एक निजी हाल में कोविड नियमों के अनुसार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा मुद्दों की बात न करके धर्म के नाम पर फिर से सरकार बनाना चाहती है। प्रदेश महासचिव राम करन वर्मा ने कहा कि बेरोजगार, किसान अवाम की हर समस्या को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर संघर्ष करने का काम किया। कांग्रेस ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का काम किया है, जो आज तक किसी ने नहीं किया। जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ रिजवी, सच्चिदानंद पाण्डेय आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मोहम्मद हमजा ने किया। मतदाता दिवस पर आज होगी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक सिद्धार्थनगर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, तहसील, जनपद न्यायालय, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, थाना परिसर में मतदाता दिवस मनाया जाएगा। ग्राम पंचायत में खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य भी प्रतिभाग करेंगी। बैठक में मतदाता जागरूकता पर आधारित गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे सभी मतदाता जागरूकता की शपथ लेंगे। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

सीडीओ पुलकित गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कोविड नियमों का पालन करते हुए सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर मतदाता दिवस मनाया जाएगा। संबंधित बीएलओ को आयोजन कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, कोटेदार, रोजगार सेवक के साथ गांव के संभ्रांत लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। नए मतदाता में उनका पहचान पत्र वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम का वीडियो क्लिप बनाकर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट भी किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी संबंधित एसडीएम व बीडीओ की देखरेख में कराया जाएगा। डीआइओएस के निर्देशन में डिग्री व इंटर कालेज में निबंध, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रवासी मजदूरों को ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक की ओर पत्र लिखकर चुनाव प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी