महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाना सरकार की मंशा : बीईओ

केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध है। महिलाओं के लिए तमाम की योजनाओं को चलाकर महिलाओं को जागरूक करने की कोशिश कर रही है। जब महिलाएं मजबूत रहेंगी तो विकास की गति मजबूत होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 11:02 PM (IST)
महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाना 
सरकार की मंशा : बीईओ
महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाना सरकार की मंशा : बीईओ

सिद्धार्थनगर : केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध है। महिलाओं के लिए तमाम की योजनाओं को चलाकर महिलाओं को जागरूक करने की कोशिश कर रही है। जब महिलाएं मजबूत रहेंगी तो विकास की गति मजबूत होगी। उक्त बातें बीईओ लोटन गोपाल मिश्र ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय खखरा बुर्जुग में आयोजित नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत लगाये गये शिविर में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश महिलाओं व बालिकाओं के लिए तमाम तरह की कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर जीवन स्तर में सुधार लाने की कोशिश कर रही है। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों में महिला शिक्षकों की संख्या पुरुष शिक्षकों के सापेक्ष अधिक है। महिलाओं के लिए जननी सुरक्षा योजना, सुपोषण स्वास्थ्य मेला, स्वच्छ भारत मिशन एवं महिला, मिशन इंद्रधनुष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना, अनुपूरक पुष्टाहार एवं वितरण प्रणाली, हस्तशिल्प कौशल विकास की प्रशिक्षण योजना आदि चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। महिलाएं सुरक्षित रहे इसके लिए 181 वुमेन हेल्पलाइन पांवर टीम का, एंटी रोमियो स्क्वांड टीम गठन हुआ है। महिलाएं अपने अधिकारों को समझें और सामाजिक कार्यो में आगे बढ़ने की प्रयास करें। यही सरकार की मंशा है। शिविर में शिक्षिका सरिता यादव,रोजी कनौजिया,सुभद्रा देवी सहित ¨वध्यवासिनी, पार्वती देवी,संतरा देवी,जसमाती, परमशीला, पूर्णिमा देवी,शैलकुमारी, शकुंतला, विजयलक्ष्मी, इंद्रावती,माया, अनीता आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी