बसवारी में लगी आग, फसल बची

गुरुवार को ग्राम बेवां हुसैन के पश्चिमी दिशा में सीवान में स्थित बसवारी में अज्ञात कारणों से दोपहर में आग लग गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मौके पर डुमरियागंज पुलिस की चार गाड़ियों से पहुंचे जवानों के सहयोग से नागरिक गदगद दिखे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 11:46 PM (IST)
बसवारी में लगी आग, फसल बची
बसवारी में लगी आग, फसल बची

सिद्धार्थनगर : गुरुवार को ग्राम बेवां हुसैन के पश्चिमी दिशा में सीवान में स्थित बसवारी में अज्ञात कारणों से दोपहर में आग लग गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मौके पर डुमरियागंज पुलिस की चार गाड़ियों से पहुंचे जवानों के सहयोग से नागरिक गदगद दिखे। फसल पक कर तैयार है, यदि समय से आग पर काबू न पा लिया गया होता तो भारी नुकसान की संभावना पैदा हो गई थी।

टूटी पुलिया की रेलिग, खतरा

डुमरियागंज-ढेबरुआ मुख्य मार्ग पर चौखड़ा गांव के पास स्थित पुलिया के एक तरफ की रेलिग कई वर्षों से टूटी पड़ी है। जिससे अक्सर खतरे की संभावना बनी रहती है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों की नजर इसके निर्माण पर नहीं पड़ रही है। मनकू, मिश्री, आरिफ, रामशंकर आदि ने रेलिग के जल्द निर्माण की मांग की है।

--

धोबहा मार्ग पर अतिक्रमण

डुमरियागंज : शाहपुर बाजार से धोबहा व मंडी मार्ग जबरदस्त अतिक्रमण की चपेट में है। पटरियों पर ठेले तो लगते ही हैं, बड़े दुकानदार भी कब्जा जमाए बैठे हैं। लोगों को इसके चलते अतिक्रमण से भी जूझना पड़ता है। राजेश, अनूप, देवीशरण, गंगोत्री, हरिराम, सचिन, गोकुल, मुकेश, राजकुमार विश्वकर्मा, आदि ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। पास्को एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: जोगिया पुलिस ने गुरुवार को पास्को एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित का नाम कृष्ण गोपाल निवासी देवरा थाना जोगिया है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक विरेंद्र राय, राजकिशोर यादव शामिल रहे।

नशीली दवा के साथ गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: जोगिया पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति के पास से 225 टेबलेट अल्प्राजोलाम बरामद किया। उसे जोगमाया बंधे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम अनिल साहनी निवासी सोनवल है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक भीम सिंह, गोवर्धन गुप्ता शामिल रहे।

........

लड़की को मानव तस्कर से बचाया

सिद्धार्थनगर: 43वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने गुरुवार को एक नाबालिग लड़की को मानव तस्कर से बचाया। आरोपित रोशन कुमार निवासी पूर्णिहवा यशोदरा गांव पालिका वार्ड नंबर छह थाना तौलिहवा नेपाल उसे नौकरी का झांसा देकर लखनऊ ले जाने की फिराक में था। जवानों ने लड़की व आरोपित को कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। कार्यवाहक कमांडेंट ़िफलेम मगलम्बा सिंह ने बताया कि मानव तस्करी रोकने का प्रयास लगातार जारी है।

chat bot
आपका साथी