गोशाला व्यवस्था फेल, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु

???? 5 ?????? 151 152 ??????? ???????? ?????? ???? ?? ???????? ????? ?? ??? ???? ?? ????? ??????? ??????? ??? ???????? ?? ??? ?????? ?? ??? ??? ?????? ??? ?? ???? ???? ???? प्रदेश की योगी सरकार की तमाम कोशिशों के बाद बाद भी बेसहारा पशुओं को सहारा नहीं मिल रहा है। जगह-जगह गोशाला निर्माण के बाद भी सैकड़ों पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। यह पशु न केवल राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं बल्कि आवागमन में भी दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Sep 2019 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 06:40 AM (IST)
गोशाला व्यवस्था फेल, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु
गोशाला व्यवस्था फेल, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु

सिद्धार्थनगर : प्रदेश की योगी सरकार की तमाम कोशिशों के बाद बाद भी बेसहारा पशुओं को सहारा नहीं मिल रहा है। जगह-जगह गोशाला निर्माण के बाद भी सैकड़ों पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। यह पशु न केवल राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं, बल्कि आवागमन में भी दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।

क्षेत्र में इस समय अलग-अलग न्याय पंचायतों में कुल 10 गोशाला का निर्माण होना है। जिसमें से दो मधुकरपुर व कठौतिया में संचालित हैं। शेष आठ में चरथरी स्थित गोशाला भी कुछ दिनों पूर्व तक संचालित थी। वर्तमान में यहां एक भी पशु नहीं हैं। शेष अभी निर्माणाधीन है। आदेश जारी हुए करीब एक वर्ष का समय पूर्ण हो रहा है, मगर जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण सभी गोशालाएं पूर्ण नहीं हो पा रही हैं। जबकि बेसहारा पशुओं की स्थिति यह है कि इन दिनों सोहना-कोहड़ौरा मार्ग पर सैकड़ों पशु सड़कों पर घूमते मिल जाएंगे। कोहड़ौरा चौराहे पर जब पशु सड़क के बीच बैठ जाते हैं। जिससे आवागमन ठप हो जाता है। बभनी गांव के पास भी सड़क पर बड़ी संख्या में पशु घूमते दिखाई देते हैं। थोड़ी सी चूक पर राहगीर चुटहिल हो जा रहे हैं। फिलहाल इन बेसहारा पशुओं को कब और कौन सहारा बनेगा, यह सवाल जिम्मेदारों के लिए सोचनीय विषय है।

--

सभी गोशाला का निर्माण पूर्ण हो, इसके लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। जैसे ही निर्माण पूरा होता है, क्षेत्र के बेसहारा पशुओं को वहीं पर रखने की व्यवस्था कराई जाएगी।

रामदेव भारती, बीडीओ, भनवापुर

chat bot
आपका साथी