एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा

सिद्धार्थनगर : पल्स पोलियो के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने-अपने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 09:54 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 09:54 PM (IST)
एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा
एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा

सिद्धार्थनगर : पल्स पोलियो के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर लें। यदि किसी विभाग द्वारा अपेक्षित सहयोग न मिल रहा हो तो इसकी सूचना सीएमओ, संबंधित विभाग के मुखिया सहित मुझे दें। इस अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

उक्त बातें सीडीओ अनिल कुमार मिश्र ने कही। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पल्स पोलियो के ताजा चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोजित टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इसमें बेसिक शिक्षा विभाग सहित आईसीडीएस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए सभी आपस में समन्वय बनाकर इस चरण की सफलता सुनिश्चित करें। 0-05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अनिवार्य रूप से पिलाई जाए। सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर यह अभियान शाम 4 बजे तक चलेगा। एस.एम.ओ./डब्ल्यू.एच.ओ. डा. हर्षित द्वारा पूरे जनपद के पी.एच.सी./सी.एच.सी. की तैयार की गयी रिपोर्ट प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। सीएमओ डा. राजेंद्र कपूर ने कहा कि सभी मेडिकल आफिसर पोलियो अभियान एवं मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराएं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिरक्षण डा. पी.पी. राय, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नौगढ़ डा. अमित उपाध्याय, बर्डपुर डा. प्रशांत अस्थाना, जोगिया डा. आशीष अग्रहरि, बढ़नी डा. बी.के. ¨सह, खुनियांव डा. एम. डब्ल्यू. खान, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर¨वद कुमार पाठक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, यूनिसेफ के जिला कोआर्डिनेटर देवकांत शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सहायक कमलेश उपाध्याय सहित सभी सीएचसी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी