अनियमित लोहिया बस सेवा से परेशानी

सिद्धार्थनगर : ऐतिहासिक भारत भारी से जनपद मुख्यालय तक के लिए चलने वाली लोहिया बस सेवा के चलने का क

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 10:57 PM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 10:57 PM (IST)
अनियमित लोहिया बस सेवा से परेशानी
अनियमित लोहिया बस सेवा से परेशानी

सिद्धार्थनगर :

ऐतिहासिक भारत भारी से जनपद मुख्यालय तक के लिए चलने वाली लोहिया बस सेवा के चलने का कोई समय निर्धारित नहीं रह गया है। अनियमित सेवा से क्षेत्रीय नागरिकों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त बस सेवा विभागीय अधिकारियों की मनमानी का शिकार है। पहले बस सेवा के सुचारू रहने से आसपास के यात्रियों को जिले पर कोर्ट, कचहरी, आफिस या अन्य जरूरी कार्यो को निपटाने में बड़ी आसानी रहती थी। सुबह समय से गंतव्य स्थान पर पहुंच जाते थे और सायं को वापस घर लौट आते थे। अधिकतर बस सेवा रविवार को भारत भारी में रूक जाती थी और सोमवार की सुबह यहीं से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो जाती थी। इधर बस सेवा का कोई निर्धारित समय तय नहीं है। कभी-कभी तो मुसाफिर इंतजार करते रह जाते हैं और बस आती ही नहीं है। विजय अग्रहरि, पवन कुमार, अलताफ, घनश्याम प्रजापति, पवन सुत, डा. एखलाक, अर¨वद कुमार, अमित, विमण्ल पाण्डेय, अजय आदि ने उच्चधिकारियों से लोहिया बस सेवा का संचालन पूर्व की भांति सुचारू तरीके से कराने की मांग की है। इस बारे में एआरएम अजय प्रताप ¨सह ने कहा कि बस सेवा चुनाव में गई हैं, वापसी के बाद सेवा नियमित हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी