पेड़ गिरने से महिला घायल

इटवा : थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में बीती रात एक व्यक्ति के छप्पर के मकान पर पेड़ गिरने से उसमें

By Edited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jan 2017 10:08 PM (IST)
पेड़ गिरने से महिला घायल
पेड़ गिरने से महिला घायल

इटवा : थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में बीती रात एक व्यक्ति के छप्पर के मकान पर पेड़ गिरने से उसमें सो रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामवासी रघ्घू सोमवार रात परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। रात करीब तीन बजे घर के बगल में स्थित बरगद का पेड़ अचानक घर पर गिर गया। जिसमें उसकी पत्नी निर्मला (40) को गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए सीएचसी इटवा लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत संतोषजनक देख उसे घर भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी