जम्मू का जवान, गोंडा में मिली लोकेशन

सिद्धार्थनगर : सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी का एक जवान पिछले 48 घंटे से कैंप से गायब है। शुक्रवार र

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 12:43 AM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 12:43 AM (IST)
जम्मू का जवान, गोंडा में मिली लोकेशन

सिद्धार्थनगर : सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी का एक जवान पिछले 48 घंटे से कैंप से गायब है। शुक्रवार रात एसएसबी ने ढेबरुआ थाने में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। युवक का नाम मोहम्मद सफीदार है। वह जम्मू एंड कश्मीर के बड़गाम का रहने वाला है। वह एसएसबी के महादेव बुजुर्ग कैंप में आरक्षी के पद पर तैनात है। जवान की लोकेशन गोंडा में मिली है। एसएसबी इसे सामान्य घटना बता रही है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि फिर गुमशुदगी का मुकदमा क्यों दर्ज कराया गया।

मोहम्मद सफीदार गुरुवार शाम से ही कैंप से गायब थे। शुक्रवार को पूरे दिन उनका कुछ पता नहीं चला तो रात में ढेबरुआ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। इस मामले को लेकर एसएसबी कमांडेंट व डिप्टी कमांडेंट से संपर्क करने की कोशिश की गयी, मगर सीमाई क्षेत्र होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। हालांकि एसएसबी के अन्य अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर इसे सामान्य सी बात बताया। कहा कि वह छुट्टी को लेकर परेशान था। सूचना यह भी मिली है कि वह गोंडा में है। यह यदि सामान्य मामला है तो यह समझ से परे है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट क्यों लिखाई गई। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर का कहना है कि जवान की लोकेशन गोंडा में मिली है। वह कुछ छुट्टी को लेकर परेशान था। एसएसबी इसे सामान्य मान रही है। ऐसे में वह इसे अपने स्तर से भी देख रही है।

chat bot
आपका साथी