यहां तो लेखपाल दे रहे लेखपालों को प्रशिक्षण

कुशीनगर: जनपद में लेखपालों की कमी को पूरा करने के लिए नई भर्ती के तहत उत्तीर्ण कुल 192 लेखपालों का ज

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 10:37 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 10:37 PM (IST)
यहां तो लेखपाल दे रहे लेखपालों को प्रशिक्षण

कुशीनगर: जनपद में लेखपालों की कमी को पूरा करने के लिए नई भर्ती के तहत उत्तीर्ण कुल 192 लेखपालों का जुलाई से डायट में प्रशिक्षण चल रहा है। नियमानुसार लेखपालों को प्रशिक्षण देने का कार्य नायब तहसीलदारों द्वारा करना चाहिए, परन्तु जनपद में नायब तहसीलदारों के कमी के कारण सीनियर लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों द्वारा प्रशिक्षण कराया जा रहा है। दो बैच बनाया गया है। पहले बैच में 44 तो दूसरे बैच में 45 लेखपाल प्रशिक्षण करा रहे हैं। प्रशिक्षण व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार कसया आरएस उपाध्याय को प्राचार्य बनाया गया है। प्राचार्य उपाध्याय ने बताया कि एक माह की ट्रे¨नग पूरी करने वाले लेखपालों को फील्ड में भेजा जाएगा। प्रशिक्षण कार्य कराने में राजस्व निरीक्षक पडरौना वेंकटेश्वर मिश्रा, नायब तहसीलदार खड्डा रामनाथ, वरिष्ठ लेखपाल प्रद्युम्न राय, हरिशंकर ¨सह, घनश्याम शुक्ल, ब्रजेश मणि आदि राजस्व कर्मी लगे हैं।

chat bot
आपका साथी