संकल्प दिवस के रूप में मना मुलायम का जन्मदिन

सिद्धार्थनगर : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह यादव के जन्मदिन को सपाइयों न

By Edited By: Publish:Sun, 22 Nov 2015 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2015 09:52 PM (IST)
संकल्प दिवस के रूप में मना मुलायम का जन्मदिन

सिद्धार्थनगर : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह यादव के जन्मदिन को सपाइयों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। सामूहिक रूप से उनके विचारों को गांव-गांव व जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

सपा जिला कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई विचार गोष्ठी में सपा मुखिया मुलायम ¨सह यादव के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उनके संघर्षों को याद करते हुए समाजवाद को बढ़ाने में योगदान को बढ़ाने के साथ ही प्रदेश में पुन: सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। संचालन जिला महासचिव सगीर अहमद उर्फ बब्बर मलिक, जोखन प्रसाद चौधरी, नागेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, मुरलीधर मिश्रा, अनूप यादव, चन्द्रजीत यादव, अब्दुल कलाम, आशीष अग्रहरि, सत्यानंद ¨सह, परशुराम यादव, बाल कृष्ण जायसवाल, राधेश्याम वर्मा आदि की मौजूदगी रही। सपा नेता फौजिया आजाद व गुलाम नबी आजाद की संयुक्त अगुवाई में जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों व फल वितरण किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष अग्रहरि की अगुवाई में सिद्धार्थ तिराहे पर केक काटकर सुपा मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। मंजूर खां, जीशान लारी, इरफान, सत्यांनद ¨सह, अयोध्या साहू, मतीउल्लाह, राघव गुप्ता, ओवैदुल्लाह, निवास अहमद, असलम चौधरी, कमलेश दुबे, मुस्लिम चौधरी, श्रीराम वरुण, मो. जफर, रफीक, शरफुद्दीन, हन्नान खां, इरशाद खां, बबलू प्रजापति, काजू प्रसाद, शंभू त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही।

chat bot
आपका साथी