ओम प्रकाश अध्यक्ष, दिलीप मंत्री बने

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेशीय कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ जिला इकाई के द्विवार्षिक चुनाव मे

By Edited By: Publish:Thu, 16 Apr 2015 10:04 PM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2015 10:04 PM (IST)
ओम प्रकाश अध्यक्ष, दिलीप मंत्री बने

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेशीय कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ जिला इकाई के द्विवार्षिक चुनाव में ओम प्रकाश पांडेय अध्यक्ष, अजय कुमार दुबे उपाध्यक्ष व दिलीप कुमार मंत्री निर्वाचित घोषित किये गये। जबकि आधा दर्जन अन्य पदों पद पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये।

कलेक्ट्रेट स्थित संगठन कार्यालय के सभागार में गुरुवार को कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ जिला इकाई के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान के दौरान 103 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। घोषित परिणाम में जिलाध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश पांडेय को 68, ब्रम्हानंद यादव को 27 व अंगद शर्मा को मात्र 8 मत पर संतोष करना पडा। मंत्री पद के लिए खडे दिलीप कुमार को 59 व जितेन्द्र तिवारी को 44, उपाध्यक्ष के लिए अजय कुमार दुबे को 63 व जहांगीर मेकरानी को 40 मत ही मिल सके। जिन पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध घोषित पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम सागर चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी, आडिटर के लिए पीतांबर यादव, संगठन मंत्री पद के लिए गिरीश चंद्र मिश्रा, संयुक्त मंत्री कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव व सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री पद पर संजय कुमार शामिल हैं। सभी के निर्वाचन की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी अलीमुल्लाह व सहायक चुनाव अधिकारी ओंकार ¨सह ने संयुक्त रूप से की।

chat bot
आपका साथी