रेल रोको, चक्का जाम पर उतरेगी कांग्रेस

सिद्धार्थनगर : केन्द्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी व्य

By Edited By: Publish:Sun, 22 Feb 2015 09:09 PM (IST) Updated:Sun, 22 Feb 2015 09:09 PM (IST)
रेल रोको, चक्का जाम पर उतरेगी कांग्रेस

सिद्धार्थनगर : केन्द्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी व्यापक पैमाने पर 12 मार्च को चक्का जाम एवं रेल रोको आंदोलन करेगी। सफलता के लिए सभी का आह्वान किया गया।

यह बातें कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी अरूण प्रकाश सिंह ने कहीं। वह रविवार को लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पर पार्टी की कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पूंजीपतियों की हिमायती किसान विरोधी मोदी सरकार ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य न बढ़ायें जाने की घोषणा खाद के दामों में बढ़ोत्तरी, झूठे वादे-काला धन अब तक वापस नहीं आया, 15 लाख रूपये जनता के खाते में नहीं गया, विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिरने के बाद उसके अनुपात में लाभ न देना मुख्य मुद्दा रहा। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार का कोई मंत्री लोकतंत्र में मजबूत नहीं है। मंत्रियों के हाथ व जुबान की लगाम मोदी के हाथ है।

अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी व संचालन अनिल सिंह ने किया। सह प्रभारी शरद कुमार सिंह, पूर्व विधायक अनिल सिंह, ललिता त्रिपाठी, प्रमोद उपाध्याय, अब्दुलरब चौधरी, अतहर अलीम, कैलाश पंछी, मोहरत राव, दिनेश वर्मा, राघवेन्द्र शुक्ल, केशव निषाद, वीएन त्रिपाठी, रशीद खा, भानदत्त शुक्ल, विजय कुमार, मंगेश दूबे, सूर्य कांत त्रिपाठी, अनवारुल हक आदि ने संगठन मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किया। जितेन्द्र धर द्विवेदी, रामानंद यादव, अशोक दूबे, कमालकांत, अकरम अली सिद्दीकी, देवराज चौधरी, लाल बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी