बाइक से गिरी महिला, बस ने रौंदा

By Edited By: Publish:Sun, 17 Aug 2014 08:04 PM (IST) Updated:Sun, 17 Aug 2014 08:04 PM (IST)
बाइक से गिरी महिला, बस ने रौंदा

सिद्धार्थनगर : जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सनई-शोहरतगढ़ मार्ग स्थित ग्राम पिपरा पाण्डेय के सामने बाइक से गिरी महिला पर सरकारी बस चढ़ने से मौत हो गई। मृतका का नाम किरन(22) पुत्री धनपद लोध है। उसकी शादी जोगिया कोतवाली के ही ग्राम कोटापार में हुई थी। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है।

घटना के समय किरन बाइक से एक व्यक्ति के साथ आ रही थी। उसकी गोद में डेढ़ साल का उसका बच्चा भी था। ग्राम पिपरा पाण्डेय के सामने कुत्ता बचाने के चक्कर में बाइक पलट गई। इससे तीनों गिर पड़े। इसी दौरान शोहरतगढ़ की तरफ जा रही एक सरकारी बस किरन को रौंदते हुए निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा व उक्त व्यक्ति बाल-बाल बचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त व्यक्ति बस का पीछा करने के लिए बाइक से निकला, मगर वह घंटों बाद वापस नहीं लौटा, हालांकि मृतका के पिता धनपत ने थाने तहरीर चालक के विरुद्ध तहरीर दिया है। उसने चालक में बाइक चालक का कहीं कोई जिक्र नहीं किया है। बता दें मृतका का पति सोनू अभी तीन दिन पूर्व नासिक रोजगार के सिलसिले में गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन में जुटी थी।

chat bot
आपका साथी