फिर हाथ थामे पांच जोड़े

By Edited By: Publish:Sun, 20 Jul 2014 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jul 2014 10:30 PM (IST)
फिर हाथ थामे  पांच जोड़े

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर : रविवार को महिला थाने पर आयोजित परिवार परामर्श मामले की सुनवाई के दौरान कुल 45 मामले पेश हुए। जिसमें पांच जोड़े दुबारा सुलह समझौते के आधार पर एक दूजे का हाथ थामकर खुशी से साथ रहने के लिए घर रवाना हुए।

प्रभारी थानाध्यक्ष इंसेपेक्टर मो. हमजा सिद्दीकी अध्यक्षता में मामलों का निस्तारण किया गया। 27 में दोनों पक्ष, 9 मामले में एक व 9 कोई पक्ष नहीं आया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डीपी तिवारी ने थाने का औचक निरीक्षण भी किया। डीजीसी फौजदारी विनोद कुमार त्रिपाठी, सदस्य व सिविल सिद्धार्थ वार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद सरवार अनवर, विनय कांत मिश्रा, महिला आरक्षी सुनीता पांडेय आदि की मौजूदगी रही।

chat bot
आपका साथी