राहत की विनती के लिए जत्था रवाना

By Edited By: Publish:Thu, 27 Jun 2013 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2013 10:22 PM (IST)
राहत की विनती के लिए जत्था रवाना

सिद्धार्थनगर : उत्तराखंड में जल प्रलय में तबाह पीड़ितों की जीवन दशा सुधारने की विनती के लिए युवाओं का जत्था लेहरा देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ।

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सेहुणा मिश्र गांव के भारी संख्या में युवा पद यात्रा के जरिए लेहरा देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सनई तिराहे पर भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने जत्थे में शामिल युवाओं का उत्साहबर्धन करते हुए इस कदम को सराहनीय बताया। अशोक तिराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आशीष शुक्ल ने युवाओं का हौसला आफजाई किया। जत्था लेहरा दुर्गा मंदिर पहुंचकर उत्तराखंड में तबाही में पीड़ितों की जीवन दशा जल्द सुधारने की विनती करेंगे। जत्थे में नितिश मिश्रा, दुर्गेश, अंकुर पांडेय, ज्ञान सागर शर्मा, धर्मेन्द्र, सत्या, हेमराज, सेवक, सुधीर, संजीव, अर्जुन, मुन्नू, मोहन शर्मा आदि शामिल थे।

बर्डपुर स्थित संवाददाता के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर उत्तराखंड में मारे लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाद में पीड़ितों की सहायता के लिए लोगों से धन एकत्र किया। सह जिला कार्यवाह हरिश्चन्द्र अग्रहरि, श्रीराम जायसवाल, राजेश गुप्ता, राजकमल जायसवाल, लालजी जायसवाल, फूलचन्द्र जायसवाल, उदय नारायन पांडेय, आलोक गिरि, प्रेम चन्द्र, प्रमोद यादव, पुनीत यादव, दिनेश जायसवाल, मिथिलेश जायसवाल, दिलीप कन्नौजिया, रवि घोस, संतोष मोदनवाल, वीरू यादव, अज्जू आदि शामिल रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी