लगाए गए 101 पौधे, संरक्षण पर जोर

हियुवा जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में आज 101 पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:12 AM (IST)
लगाए गए 101 पौधे, संरक्षण पर जोर
लगाए गए 101 पौधे, संरक्षण पर जोर

सिद्धार्थनगर : हिदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में ग्राम महादेव घुरहू में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण के साथ संरक्षण पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

हियुवा जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में आज 101 पौधे लगाए गए। हरियाली को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में हर किसी को इस अभियान में आगे आने की आवश्यकता है। ब्लाक संयोजक खुनियांव कप्तान सिंह ने कहा कि हियुवा ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया है। सभी कार्यकर्ता शारीरिक दूरी के मद्देनजर कार्यक्रम में महती भूमिका निभाएं। ब्लाक अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, विन्दराज गिरि, सुमित्रानंदन श्रीवास्तव, रामधीरज यादव, अभिनव दूबे, सूरज अग्रहरि, संतोष मौर्य, तुलसीराम प्रजापति, राधेश्याम चौधरी, राम अवतार वर्मा, कनिकराम वर्मा, नरेश गुप्ता, नरसिंह, अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी