बूथ प्रबंधन में जुटें कार्यकर्ता: सपा

श्रावस्ती : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 11:49 PM (IST)
बूथ प्रबंधन में जुटें कार्यकर्ता: सपा
बूथ प्रबंधन में जुटें कार्यकर्ता: सपा

श्रावस्ती : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीतेंद्र यादव ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में जुटने की अपील की गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में आए निर्देशों को पढ़ कर सुनाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर मजबूत प्रयास कर बड़ी संख्या में नव मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराएं। ध्यान रखे कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाला कोई भी मतदाता छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि बेहतर बूथ प्रबंधन से ही चुनाव जीता जा सकता है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम भी बूथ प्रबंधन का ही हिस्सा मान कर काम करें। बैठक में पूर्व विधायक मुहम्मद रमजान, पूर्व जिपं अध्यक्ष रामअधार सोनकर, सत्येंद्र प्रताप सिंह, विजय पाल सिंह, डॉ. इकबाल मंसूरी, रामकुमार यादव, सत्यपाल पटेल, विश्वजीत यादव, सरोजनी शर्मा, रामकुमार शुक्ल, छेदीराम यादव, अजय यादव, काशीराम यादव, मुहम्मद अशरफ खां, समीम अहमद, सौरभ यादव नन्हें यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी