बदली व कोहरे ने ढाया सितम, आज भी छाई रहेगी बदली

गेहूं मसूर की फसल के लिए मौसम मुफीद फोगही में महंत ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:32 PM (IST)
बदली व कोहरे ने ढाया सितम, आज भी छाई रहेगी बदली
बदली व कोहरे ने ढाया सितम, आज भी छाई रहेगी बदली

बलरामपुर : जिले में मौसम का मिजाज बदल नहीं रहा है। तीन दिन से लगातार छा रही बदली व कोहरा सितम ढा रहा है। ठंड के चलते आम जनजीवन प्रभावित है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं, सूर्य न निकलने से गलन व ठिठुरन भी बढ़ गई है। तीन दिन से धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई है। लोग गली-चौराहों पर अलाव सेंकते नजर आ रहे हैं। तापमान अधिकतम 22 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर लगातार पड़ रहे कोहरे से आलू की फसल को लेकर किसानों के माथे पर चिता की लकीरें हैं। पाले के प्रकोप से आलू में झुलसा रोग की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, कृषि विज्ञानियों के मुताबिक गेहूं व मसूर की फसल के लिए मौसम मुफीद है।

रबी फसलों के लिए फायदेमंद :

मौसम के बदले रुख ने आलू किसानों के माथे पर शिकन ला दी है। ललिया के किसान सुरेश मिश्र, उतरौला के वंशीधर मिश्र, हरैया के मनमोहन का कहना है कि गेहूं को तो पर्याप्त नमी मिल रही है, लेकिन आलू में झुलसा रोग की आशंका बढ़ गई है। फसल बचाने के लिए किसान खेतों में पानी चला रहे हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी का कहना है कि वर्तमान में जो मौसम है, वह रबी फसलों के लिए फायदेमंद है। हालांकि आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने की जरूरत है। रविवार को भी बदली छाई रहने की संभावना है।

महंत ने वितरित किया कंबल :

पचपेड़वा क्षेत्र के थारू बाहुल्य गांव फोगही में थारू जनजाति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी ने करीब 100 लोगों को कंबल वितरित किया। इसके उपरांत महंत व पंडित रामकृपाल शुक्ल की अगुवाई में सहभोज कार्यक्रम हुआ।

तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, हिदू महासभा के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, मनीराम थारू, परशुराम थारू, राम पुकार, सुनील त्रिपाठी, अवनीश शुक्ल, संजय त्रिपाठी, अरुण गुप्त, मनोज यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी