घर में घुसकर दबंगों ने महिला शिक्षामित्र व बेटी को पीटा

पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट एसपी से लगाई न्याय की गुहार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 10:49 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 05:07 AM (IST)
घर में घुसकर दबंगों ने महिला शिक्षामित्र व बेटी को पीटा
घर में घुसकर दबंगों ने महिला शिक्षामित्र व बेटी को पीटा

जासं, श्रावस्ती : गिलौला थाना क्षेत्र के नगरौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने महिला शिक्षामित्र पर हमला बोल दिया। बचाव में दौड़ी उसकी बेटी की भी पिटाई कर दी। चोटिल महिला शिक्षामित्र ने मामले की शिकायत गिलौला थाने पर की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने एसपी से मिल न्याय की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र के नगरौरा गांव निवासी शिक्षामित्र ऊषा सिंह का आरोप है कि चार अक्टूबर को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग उनकी पुत्री से विवाद कर रहे थे और उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे। जब वह अपनी पुत्री को बचाने के लिए दौड़ी तो दबंग लोग उनके घर में घुस आए और दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद जानमाल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि गिलौला पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें व उनकी बेटी को शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित महिला ने अपनी पुत्री के साथ एसपी से मिलकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी