आग से पांच घर जले, दिव्यांग की झुलसकर मौत

श्रावस्ती जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं में दिव्यांग की झुलस कर मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। आग से पांच घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 12:22 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 12:22 AM (IST)
आग से पांच घर जले, दिव्यांग की झुलसकर मौत
आग से पांच घर जले, दिव्यांग की झुलसकर मौत

श्रावस्ती : जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं में दिव्यांग की झुलस कर मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। आग से पांच घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरी पिहानी के गोलउतपुर में सोमवार को गांव के लोग गेहूं काटने गए थे। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे मंशाराम यादव के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलने से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। शोर पर खेतों में काम कर रहे लोग गांव की ओर दौड़े। हादसे के दौरान मंशाराम का 12 वर्षीय दिव्यांग पुत्र अजय घर में ही लेटा था। खेत से घर पहुंची मां कलावती बेटे को बचाने के लिए आग की लपटों को अनदेखा करते हुए घर में घुस गई। आग की चपेट में आकर मां गंभीर रूप से झुलस गई। लेकिन दिव्यांग बेटे को बचा न सकी। सूचना पर दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान मंशाराम के अलावा हीरालाल, ननके व रामछबीले के घर में भी रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। अग्निकांड की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इनसेट

नौ बकरियों की झुलस कर मौत, ढाई लाख का नुकसान

सिरसिया : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा के गब्बापुर में जैबुनिशा के घर के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन निकली है। सोमवार को विद्युत लाइन का तार टूट कर जैबुनिशा के फूस के घर पर गिर गया। इससे घर में आग लग गई। भीतर बंधी नौ बकरियों की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। घर में रखा 10 हजार रुपये नकद समेत बेटी खुशबू के विवाह की तैयारी के लिए रखा सोने-चांदी का जेवर, सोफा सेट, बेड समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी