रात में जगमगाएगा खेल मैदान

श्रावस्ती: जिला मुख्यालय स्थित खेल मैदान की बदहाली अब दूर होगी। डीएम दीपक मीणा ने इसके लिए खाका तै

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jan 2018 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jan 2018 11:24 PM (IST)
रात में जगमगाएगा खेल मैदान
रात में जगमगाएगा खेल मैदान

श्रावस्ती: जिला मुख्यालय स्थित खेल मैदान की बदहाली अब दूर होगी। डीएम दीपक मीणा ने इसके लिए खाका तैयार किया है। पहले चरण में स्पोटर््स स्टेडियम में प्रकाश के पर्याप्त इंतजाम करने की तैयारी। इसके बाद खिलाड़ी रात में भी इंडोर व आउटडोर खेलों का आनंद आसानी से ले सकेंगे। स्पोटर््स स्टेडियम में पर्याप्त सुविधाएं न होने से यहां खिलाड़ियों की आमद कम होती है। रात में प्रकाश के पर्याप्त इंतजाम न होने से स्टेडियम परिसर में अंधेरा पसरा रहता है। इसका फायदा उठाकर कई बार चोरों ने भी यहां घटनाओं को अंजाम दिया है। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए डीएम दीपक मीणा स्पोटर््स स्टेडियम को संसाधनों से संपन्न बनाना चाहते है। इसके लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। स्पोटर््स स्टेडियम का अंधेरा दूर करने के लिए परिसर में हाई मास्ट मरकरी लाइट लगवाया जाएगा। यह व्यवस्था डीएम अपने क्रिटिकल गैप के बजट से कर रहे हैं। स्पोटर््स स्टेडियम में हाई मास्ट लगने के बाद परिसर रात को भी दूधिया रोशनी से जगमगाएगा।

chat bot
आपका साथी