खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वागीण विकास

सिरसिया(श्रावस्ती): ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरसिया के परिसर में शुक्रवार को सांसद दद्दन मिश्र ने ब्लॉक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:37 PM (IST)
खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वागीण विकास
खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वागीण विकास

सिरसिया(श्रावस्ती): ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरसिया के परिसर में शुक्रवार को सांसद दद्दन मिश्र ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान दौड़ व सुलेख लेखन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सांसद मिश्र ने कहा कि पठन-पाठन के साथ खेलकूद का आयोजन होने से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के साथ छात्र-छात्राओं का शारीरिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है। ब्लॉक स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता से कई प्रतिभावान खिलाड़ी निकल सकते हैं। इस दौरान बालक व बालिका वर्ग के लिए 50 मीटर व 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। सुलेख लेखन प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा उपाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, बीएसए ओमकार राणा, बीईओ ओम प्रकाश मिश्र, अजय पाठक, अयोध्या प्रसाद राना, संतोष सोनी, दीपक केसरवानी, डॉ. तरुण गुप्ता, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी