अब थाने पर डिजिटली सुनी जाएगी फरियादियों की शिकायत

एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस जवान भी संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे व पीड़ितों की समस्या का तत्काल समाधान हो सके। इसके लिए डिजिटल माध्यम से शिकायत सुनने की तैयारी की गई है। इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:20 PM (IST)
अब थाने पर डिजिटली सुनी जाएगी फरियादियों की शिकायत
अब थाने पर डिजिटली सुनी जाएगी फरियादियों की शिकायत

श्रावस्ती : कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए थानों में फरियादियों की भीड़ कम करने की पहल की गई है। इसके तहत अब थानों पर फरियादियों की शिकायतें डिजिटली सुनी जाएंगी। फोन अथवा वाट्सएप पर मिलने वाली शिकायत को पुलिस तेजी से निस्तारित करेगी। पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार के निर्देश पर इसके लिए तैयारी पूरी की गई है।

एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस जवान भी संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे व पीड़ितों की समस्या का तत्काल समाधान हो सके। इसके लिए डिजिटल माध्यम से शिकायत सुनने की तैयारी की गई है। इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। पुलिस से संबंधित शिकायत होने पर शिकायतकर्ता पुलिस अधिकारी अथवा संबंधित थाने पर फोन कर या वाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। उसकी शिकायत पर पुलिस की प्रतिक्रिया आने तक इंतजार करें। त्वरित सहायता के लिए 112 डायल कर सकते हैं। शिकायत की सुनवाई के बाद मामले का निस्तारण कर शिकायतकर्ता को अवगत भी कराया जाएगा।

इन सीयूजी नंबर पर कर सकते हैं शिकायत पदनाम सीयूजी नंबर पुलिस अधीक्षक 9454400311 अपर पुलिस अधीक्षक 9454401122 सीओ भिनगा 9454401379 सीओ इकौना 9454401380 एसपी कार्यालय 7839859224 थाना भिनगा 9454404304 थाना गिलौला 9454404305 थाना इकौना 9454404306 थाना मल्हीपुर 9454404307 थाना सिरसिया 9454404308 थाना सोनवा 9454404309 थाना श्रावस्ती 9454404310 महिला थाना 9454404894

chat bot
आपका साथी