भाजपाईयों ने मनाया समर्पण दिवस

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती: पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप मे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 11:09 PM (IST)
भाजपाईयों ने मनाया समर्पण दिवस
भाजपाईयों ने मनाया समर्पण दिवस

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती: पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर एकात्म मानववाद का संदेश दिया गया। पार्टी की ओर से जिले के सभी 815 बूथों पर समर्पण दिवस मनाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने भिनगा नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अíपत कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नपाप अध्यक्ष अजय आर्य, संजय कैराती, दिवाकर शुक्ला, पुरुषोत्तम कौशल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी