वित्तविहीन शिक्षकों की बने नई सेवा नियमावली

संसू श्रावस्ती उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के आह्वान पर शुक्रवार को वित्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 06:34 AM (IST)
वित्तविहीन शिक्षकों की बने नई सेवा नियमावली
वित्तविहीन शिक्षकों की बने नई सेवा नियमावली

संसू, श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के आह्वान पर शुक्रवार को वित्तविहीन शिक्षकों ने डीआइओएस कार्यालय परिसर में धरना देकर ज्ञापन सौंपा।

संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जीविकोपार्जन के लिए सम्मानजनक मानदेय राजकोष से दिया जाए तथा शिक्षकों व कर्मचारियों की नई सेवा नियमावली बनाई जाए। महामंत्री सुरेश नारायण पांडेय ने मान्यता से संबंधी नियम में संशोधन तथा शुल्क वृद्धि वापस करने की मांग रखी है। दिनेश वर्मा, राजेश यादव, राम छवीले मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी