श्रावस्ती में भी रिमझिम उमसभरी गर्मी से राहत

राप्ती बैराज पर नदी खतरे के निशान 127.70 सेंटीमीटर से पांच सेमी नीचे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 11:24 PM (IST)
श्रावस्ती में भी रिमझिम  उमसभरी गर्मी से राहत
श्रावस्ती में भी रिमझिम उमसभरी गर्मी से राहत

संसू, श्रावस्ती : जिले में बुधवार को दोपहर बाद रिमझिम बारिश शुरू हुई। इससे उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। खेतों में सूख रही धान की फसल के लिए बारिश की बूंदे संजीवनी बनकर बरसी हैं। किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। राप्ती बैराज पर नदी खतरे के निशान से मात्र पांच सेंटीमीटर नीचे बह रही है।

बीते कई दिनों से चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्मी से लोग परेशान थे। बारिश न होने से किसानों के सामने समस्या गहराती जा रही थी। धान का उत्पादन कर पाना मुश्किल लग रहा था। सुबह तेज धूप खिली, दोपहर तक गर्मी के चलते लोग छांव की तलाश करते देखे गए। दोपहर बाद आसमान पर बादल घिरे और तेज गति से हवा चलने लगी। थोड़ी ही देर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ठंडी हवा चलने से गर्मी से काफी राहत मिली है। आसमान पर बादल घिरे हुए हैं। ऐसे में अभी तेज बरसात की उम्मीद बनी हुई है। नेपाल के पहाड़ों का पानी आने से नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। भारी बारिश होने पर बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी