तैयारियां पूरी, आज मनेगा धनतेरस का पर्व

श्रावस्ती : धनतेरस को लेकर बाजार पूरी तरह तैयार हो गया है। रविवार को लोगों का उत्साह देख्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 11:07 PM (IST)
तैयारियां पूरी, आज मनेगा धनतेरस का पर्व
तैयारियां पूरी, आज मनेगा धनतेरस का पर्व

श्रावस्ती : धनतेरस को लेकर बाजार पूरी तरह तैयार हो गया है। रविवार को लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बर्तन व ज्वैलर्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। घर में जरूरत की किन चीजों की जरूरत है और उन्हें खरीदने के लिए उनके पास बजट की क्या स्थिति है। इसका आकलन करने के उपरात ही तमाम लोग दीपावली पर खरीद की योजना बना रहे है। इलेक्ट्रानिक उत्पाद वाली दुकानों पर लोग टीवी, एलसीडी, वा¨शग मशीन, फ्रिज जैसे उत्पादों के दाम पूछते नजर आ रहे है। युवाओं में मोबाइल फोन के नए मॉडलों का क्रेज बना हुआ है। तमाम लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना चाहते हैं। ऐसे में लोगों ने अपनी पसंद के सामान की बुकिंग करा दी है। माल धनतेरस के दिन ही घर ले जाएंगे। दुकानदारों के मुताबिक इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली तमाम कंपनियों ने आकर्षक छूट भी दे रखी है।

क्या कहते हैं बर्तन विक्रेता

भिनगा नगर के बर्तन व्यापारी मुन्ना बताते हैं कि फूल के बर्तन 400 रुपये, स्टील के बर्तन 200 से 400 रुपये, एल्युमिनियम के बर्तन 200 रुपये किलो तक उपलब्ध हैं। उनकी दुकान पर पानी का रंग बदलने वाला गिलास भी 75 रुपये प्रति पीस उपलब्ध है। कुकर 1200 से लेकर 3800 रुपये तक उपलब्ध है। जीएसटी के चलते बर्तन के दामों में इस वर्ष बढ़ोत्तरी हुई है।

क्या कहते हैं सर्राफा कारोबारी

सर्राफा व्यापारी मोहित रस्तोगी ने बताया कि सोने-चांदी के सिक्के के अलावा चांदी के डॉलर भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुराना चांदी का सिक्का 720 से लेकर 750 रुपये तक, जबकि नया चांदी का सिक्का 600 रुपये में उपलब्ध है। इस वर्ष चांदी की पूजा सामग्री का पूरा सेट 5100 से लेकर 8000 हजार तक मिल रहा है। साथ ही सोने का सिक्का भी बाजार में दुकान पर उपलब्ध है। चादी का डॉलर 900 रुपये तक बिक रहा है।

क्या है पूजन का मुहुर्त

धन त्रयोदशी का आरंभ चार नवंबर की मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 24 मिनट से हो गया, जो 5 तारीख की रात 11 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इस लिहाज से सोमवार पांच नवंबर को किसी भी समय खरीदारी की जा सकती है। धनतेरस होने से राहुकाल सुबह 7.30 से 9.00 बजे तक रहेगा। धनतेरस पर वृषभ लग्न में कुबेर और लक्ष्मी का पूजन करने सुख, समृद्धि प्राप्त होती है।

chat bot
आपका साथी