जयंती पर सम्मान से याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

श्रावस्ती: भारतीय राजनीति के पुरोधा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार को पूरे जिले में मनाई ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 12:02 AM (IST)
जयंती पर सम्मान से याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय
जयंती पर सम्मान से याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

श्रावस्ती: भारतीय राजनीति के पुरोधा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार को पूरे जिले में मनाई गई। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा है के सूत्र वाक्य से जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। संयुक्त जिला चिकित्सालय में भाजपा ने मरीजों को फल वितरित किया। इस दौरान परिसर में साफ-सफाई भी की गई। नगर पालिका परिषद भिनगा के सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष शकर दयाल पाडेय ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे। उनके विचारों को अंगीकार कर हम भारत को विश्व गुरु के तौर पर पुन: स्थापित कर सकते हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अजय आर्य, पूर्व जिपं अध्यक्ष रमन सिंह, महेश मिश्र ओम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय के वार्ड में पहुंच कर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उदयचंद्र तिवारी के साथ भाजपाइयों ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की। इस मौके पर हरि ओम तिवारी, शुभम कश्यप, सुनील निषाद, विनोद साहू, मुनेश तिवारी, माधवरम वर्मा, संजू तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार गिलौला, इकौना, हरिहरपुररानी, सिरसिया, लक्ष्मननगर, जमुनहा, सोनवा, लक्ष्मनपुर बाजार आदि स्थानों पर भी भाजपा की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम व गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मल्हीपुर: क्षेत्र के कथरा बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में स्वछता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान साफ-सफाई के बाद गोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रहलाद गुप्ता, विनय कुमार, कमलेश मिश्र, पुजारी बाबा सागर दास, फूलचंद आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी