उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने मिथलेश

श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक आदित्य होटल में हुई, जिसकी अध्यक्षता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 12:16 AM (IST)
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने मिथलेश
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने मिथलेश

श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक आदित्य होटल में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्त ने की। बैठक में उपस्थित व्यापारियों के सर्वसम्मति से मिथलेश शुक्ल को जिलाध्यक्ष, सत्यवर्धन गोयल को जिला प्रभारी, अनिल नैयर को जिला महामंत्री, पवनेश शुक्ल व शिवम जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष तथा हरीमोहन गुप्त जिला कोषाध्यक्ष चयनित किए गए। इसके अलावा आशीष कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्त ने व्यापारियों से निडर होकर व्यापार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी 24 घंटे उनकी सेवा में तत्पर रहेगी। प्रदेश प्रभारी ने जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को अतिशीघ्र कमेटी गठन करने का सुझाव दिया। इस मौके पर नादिरशाह, कुन्नू मोदनवाल, एहसान उल्ला, अमित कसौधन, आलमगीर, अरुण कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार गुप्त, राजेंद्र गुप्त, शैलेंद्र तिवारी, विनोद सोनी, अनुपम मिश्र, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी