15 लीटर अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

श्रावस्ती अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार सुबह आबकारी विभ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 12:10 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 06:06 AM (IST)
15 लीटर अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार
15 लीटर अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

श्रावस्ती : अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार सुबह आबकारी विभाग ने राजपुतिया गांव में छापामारी की। इस दौरान महिला को शराब बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। 15 लीटर अवैध कच्ची शराब व एक क्विटल लहन बरामद किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी पीके गिरि ने बताया कि सुबह आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैस व हृदयराम चौधरी मल्हीपुर थाना क्षेत्र के राजपुतिया गांव में दबिश दी। गांव की बिटाना को शराब बनाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब व एक क्विटल लहन बरामद किया गया।

chat bot
आपका साथी