जल संरक्षण के प्रति स्वयंसेवकों ने 60 गांव के लोगों को किया जागरूक

दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के तहत एनएसएस के स्वयंसेवकों ने जिले के 60 गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को जल बचाने के लिए विभिन्न बिदुओं से जागरूक किया। इस दौरान सह जिला नोडल अधिकारी ने भी स्वयंसेवकों को जल संरक्षण के बारे में वर्चुअल संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:05 PM (IST)
जल संरक्षण के प्रति स्वयंसेवकों ने 60 गांव के लोगों को किया जागरूक
जल संरक्षण के प्रति स्वयंसेवकों ने 60 गांव के लोगों को किया जागरूक

जेएनएन, शामली। दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के तहत एनएसएस के स्वयंसेवकों ने जिले के 60 गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को जल बचाने के लिए विभिन्न बिदुओं से जागरूक किया। इस दौरान सह जिला नोडल अधिकारी ने भी स्वयंसेवकों को जल संरक्षण के बारे में वर्चुअल संबोधित किया।

मंगलवार को दैनिक जागरण के जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत शहर के वीवी पीजी की एनएसएस इकाई के बीच एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एनएसएस के जिला सह नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि स्वयंसेवक अभियान चलाकर विभिन्न माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए सभी को जल की उपयोगिता व संरक्षण के बारे में जानकारी दी। डा. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि हम पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। पीने और घरेलू उद्देश्यों के अलावा, पानी हमारी दुनिया के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। हमारी आने वाली पीढ़ी और आने वाले भविष्य के लिए व आम लोगों के मध्य पानी की महत्ता एवं संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना अति आवश्यक है। हम सभी को जल के महत्तव को और भविष्य में जल की कमी से संबंधित समस्याओं को समझना चाहिए। धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जल का संरक्षण और बचाव बहुत जरूरी होता है, क्योंकि बिना जल के जीवन संभव नहीं है। उन्होंने स्वयंसेवकों को आदेश देते हुए कहा कि जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न आठ बिदुओं के प्रति लोगों को जागरूक करें। वहीं स्वयं सेवकों ने क्षेत्र के करीब 60 गांव में पहुंचकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही मुख्य चौराहों, दीवारों पर पोस्टर भी लगाएं। और सैकड़ों लोगों को पोस्टर भी वितरित किए। भूपेंद्र कुमार ने दैनिक जागरण की इस पहल की सराहना करते हुए लोगों को जल सरंक्षण अभियान से जुड़कर कार्य करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी