बारिश से धंसी सहारनपुर-शामली रेल लाइन, हादसा टला

शामली : दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर सिलावर गांव के पास बारिश के कारण बुधवार को रेल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Aug 2017 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 24 Aug 2017 12:14 AM (IST)
बारिश से धंसी सहारनपुर-शामली रेल लाइन, हादसा टला
बारिश से धंसी सहारनपुर-शामली रेल लाइन, हादसा टला

शामली : दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर सिलावर गांव के पास बारिश के कारण बुधवार को रेल पटरी के नीचे की मिट्टी धंस गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया।

सिलावर गांव में क्रासिंग खत्म कर हाल ही में अंडर पास बनाया गया है। भारी बारिश के चलते नई मिट्टी बह गई। रेल लाइन के नीचे की मिट्टी भी बैठ गई। किसानों ने यह देखा तो फौरन इसकी सूचना सिलावर स्टेशन को दी। उस समय जनता एक्सप्रेस के आने का समय हो रहा था। उसे थानाभवन स्टेशन पर रोक दिया गया। पीडब्ल्यूआइ (रेल पथ निरीक्षक) मनोज यादव कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कॉशन के साथ ट्रेनों को गुजारा गया। पीडब्ल्यूआइ ने बताया कि कुछ मिट्टी बारिश के कारण नीचे बैठ गई थी। जिसे ठीक कर लिया गया है। कोई खतरे वाली बात नहीं है।

अंडरपास में पानी भरने से रोष

सिलावर गांव के ग्रामीणों में अंडरपास के नीचे पानी भरने से रोष है। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में तीन अंडरपास बनाए गए हैं। बारिश होने पर इनके नीचे पानी भर जाता है, जिससे किसानों को अपने खेतों पर जाने में परेशानी होती है। तीनों अंडरपास के पास जमीनों की मिट्टी कट चुकी है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। रेलवे के अधिकारियों ने उनकी समस्या का समाधान न कराया तो हादसा हो सकता है। इसे दुरुस्त किया जाए, वरना आंदोलन करेंगे।

chat bot
आपका साथी