करो योग-भगाओ रोग की अलख जगाई

जागरण संवाददाता, शामली: भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में वीवी इंटर कॉलेज बालिका शाखा में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 07:33 PM (IST)
करो योग-भगाओ रोग की अलख जगाई
करो योग-भगाओ रोग की अलख जगाई

जागरण संवाददाता, शामली: भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में वीवी इंटर कॉलेज बालिका शाखा में चल रहे योग शिविर के दूसरे दिन योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौराना योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न रोगों को दूर करने की जानकारी भी दी गई।

रविवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज बालिका शाखा में भारतीय योग संस्थान द्वारा चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए गया। इसका शुभारंभ संस्था के प्रदेश संगठन मंत्री रवीन्द्र चौहान व स्कूल के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर योग गुरु व प्रदेश संगठन मंत्री रवीन्द्र चौहान ने योग सीखने आए पुरुषों और महिलाओं को योग के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शरीर से ही जीवन बेहतर संभव है। यदि हमारे शरीर में बीमारियों ने घर बना लिया तो हम स्वास्थ्य नहीं रह सकते।

उन्होंने सभी से स्वस्थ शरीर के लिए प्रत्येक दिन योग करने का आह्वान किया है। मौके पर आशोक कोरियर, सुरेश गर्ग, रवि संगल, उमेश प्रधान, अलका जैन, सुमित गुप्ता, कुलश्रेष्ठ सैनी, सुषमा मित्तल, शिमला पांचाल, मोनिका जैन, चरण ¨सह, मनोज अग्रवाल, सुमित गुप्ता, आशोक गोयल, महेश गर्ग आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी