किसान मसीहा के बताएं रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक व किसान मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। अनुयायियों व किसानों ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 09:24 PM (IST)
किसान मसीहा के बताएं रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
किसान मसीहा के बताएं रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

शामली, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक व किसान मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। अनुयायियों व किसानों ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों से सीख लेने का आह्वान किया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने बाबा टिकैत के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

रविवार को शहर के नवीन मंडी स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि बाबा ने आजीवन किसानों के लिए संघर्ष किया। उनकी समस्याओं को मजबूत से उठाया। किसानों के हक के लिए बाबा अफसरों व सरकार से भिड़ जाने में भी गुरेज नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा टिकैत को याद किया जाता रहेगा। बाबा टिकैत का पूरा जीवन सादगी के साथ रहा। उनकी प्रेरणा से ही भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलती रही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, दीपक शर्मा, कुलदीप पंवार, मास्टर जाहिद, संजीव प्रधान, योगेंद्र पंवार, भंवर सिंह, मैनपाल चौहान, गुडडू, अजय पिडौरा, सतपाल पहलवान, मुनव्वर, नदीम चौहान, रामकुमार तोमर, पप्पू मालेंडी, ओमबीर पटवारी, अमरदीप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी