तीन पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप

शामली जेएनएन देर शाम आयी रिपोर्ट में तीन व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना से पॉजिटिव आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। देर शाम से ही लोग इस बात की पुष्टि करते रहे। रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 10:07 PM (IST)
तीन पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप
तीन पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप

शामली, जेएनएन: देर शाम आयी रिपोर्ट में तीन व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना से पॉजिटिव आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। देर शाम से ही लोग इस बात की पुष्टि करते रहे। रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।

देश में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन चल रहा है। दो दिन पूर्व शामली से पकड़े गए विदेशियों का सैंपल भेजा गया था। शुक्रवार शाम को आई रिपोर्ट में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शामली के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोशल मीडिया पर भी जमकर पोस्ट वायरल होने लगी। देर रात तक लोग एक-दूसरे से मरीजों की रिपोर्ट की पुष्टि करने लगे है। साथ ही गांव भैंसानी में भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। लोगों ने देर रात से ही अपने परिचितों से बातचीत करते हुए जानकारी देनी शुरू कर दी है। साथ ही अपने परिवार के लोगों को घरों में कैद कर लिया है। देर शाम ही स्वास्थ विभाग की टीम भी गांव में पहुंची और कोरोना मरीज किन लोगों से मिले हैं। इस बात की जांच में जुट गई है। सोशल साइट पर कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने के बाद से लोगों के अंदर भी खौफ देखने को मिला है। लोगों ने अपने और परिवार के लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी