किसान हित में बड़े से बड़ी लड़ाई को हैं तैयार धर्मवीर निर्वाल

शामली जेएनएन 26 जनवरी को प्रस्तावित किसानों के ट्रैक्टर मार्च के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:44 PM (IST)
किसान हित में बड़े से बड़ी लड़ाई को हैं तैयार   धर्मवीर निर्वाल
किसान हित में बड़े से बड़ी लड़ाई को हैं तैयार धर्मवीर निर्वाल

शामली, जेएनएन : 26 जनवरी को प्रस्तावित किसानों के ट्रैक्टर मार्च के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को रेलपार में हुई किसान यूनियन की बैठक हुई। इसमें जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह निर्वाल ने कहा कि 26 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रैक्टर आउटर रिग रोड पर होने वाले मार्च में हिस्सा लेंगे। कहा कि जिले के तीनों मिलों पर करोड़ों का भुगतान बकाया है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा इस बार किसान आरपार की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान कालखंडे खाप के संजय कालखंडे, गठवाला खाप के थांबेदार राजेंद सिंह, किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अमित निर्वाल, प्रेमपाल, ओमपाल, टीून जावला, कंवरपाल सिंह, हसनपुर आदि मौजूद रहे।

कृषि कानून पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जागरण संवाददाता, शामली :

किसान आंदोलन व तीन कृषि कानून पर उचित अथवा अनुचित विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया।

शुक्रवार को शहर के वीवी पीजी कालेज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किसान आंदोलन तथा तीन कृषि कानून उचित अथवा अनुचित विषय पर प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डा. मंजू मगन व संयोजक डा. प्रताप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान जीवन में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक प्रभाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कृषि कानून को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर भी छात्र-छात्राओं के विचार रखे। डा. भूपेंद्र कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कोरोना से बचने के लिए विभिन्न सुझाव और शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान डा. नीना छोकरा, जीएन यादव, नारायण सिंह, निर्भय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी