मामौर झील की नहीं हुई मेड़बंदी, किसान परेशान

मामौर झील की क्षतिग्रस्त मेड़ को दूसरे दिन भी प्रशासन दुरुस्त नहीं करा सका है। इसके चलते निरंतर किसानों के खेतों में पानी घुस रहा है। इसे लेकर किसान परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Jan 2022 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 10 Jan 2022 10:43 PM (IST)
मामौर झील की नहीं हुई मेड़बंदी, किसान परेशान
मामौर झील की नहीं हुई मेड़बंदी, किसान परेशान

शामली, जागरण टीम। मामौर झील की क्षतिग्रस्त मेड़ को दूसरे दिन भी प्रशासन दुरुस्त नहीं करा सका है। इसके चलते निरंतर किसानों के खेतों में पानी घुस रहा है। इसे लेकर किसान परेशान हैं।

गत रविवार को गांव मामौर में स्थित झील की मेड़ बेमौसम बरसात के कारण टूट गई थी। इसके कारण किसानों की करीब एक हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। प्रशासन की ओर से मौके पर पोकलेन मशीन को लगाया गया था, लेकिन शाम तक भी पानी की रोकथाम नहीं हो सकी। सोमवार को दूसरे दिन भी प्रशासन मेड़ को दुरुस्त नहीं करा सका। इसके चलते झील का पानी खेतों में निरंतर जा रहा है। किसान विनोद, जनेश्वर, डा सतीश व नरेश का कहना है कि लेखपालों की टीम दिनभर यहीं रही लेकिन एक मशीन से काम नहीं चला। इस कारण दूसरी मशीन के इंतजार में काम नहीं हुआ। आए साल उनकी फसलें बर्बाद हो जाती हैं, लेकिन उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिलता है। उन्होंने पानी की रोकथाम कराने व उचित मुआवजा दिलवाए जाने की प्रशासन से गुहार लगाई है।

चाकू समेत पकड़ा

कैराना : शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी मोबीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संसू सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

कैराना : सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 139 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निश्शुल्क जांच की गई तथा उन्हें परामर्श देते हुए कार्ड वितरित किए गए। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि उपरोक्त गर्भवती महिलाओं की जांच के दौरान 14 महिलाएं एचआरपी में चिह्नित की गई है। संसू

chat bot
आपका साथी