भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टटोली नब्ज

जासं शामली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कैराना लोकसभा सीट पर जीत को लेकर करी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 10:44 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टटोली नब्ज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टटोली नब्ज

जासं, शामली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कैराना लोकसभा सीट पर जीत को लेकर करीब तीन घंटे तक मंत्रणा की। इसमें प्रत्याशी चयन से लेकर हर कमजोरी-मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। जातीय आंकड़ों का भी विश्लेषण किया। इस पर भी चर्चा की कि उपचुनाव के बाद स्थिति कितनी बदली है और सपा-बसपा-लोकदल के गठबंधन का क्या प्रभाव है।

गुरुवार शाम कैराना रोड स्थित एक स्कूल में बंद कमरे में आयोजित चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर भी विमर्श किया कि उपचुनाव में भाजपा से छिटकी जातियों का इस चुनाव में कितना साथ मिलेगा। बूथ से लेकर सेक्टर, मंडल तक कार्यकारिणी की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय नेताओं ने विश्वास दिलाया कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसे जिताने में मनोयोग से जुटेंगे। बैठक में सांसद कांता कर्दम, राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी, विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, विधायक गंगोह प्रदीप चौधरी, चुनाव कार्यक्रम प्रमुख हरवीर मलिक जिलाध्यक्ष पवन तरार शामिल रहे।

आरएसएस पदाधिकारियों से भी मंत्रणा

प्रदेश अध्यक्ष ने आरएसएस के जिला कार्यवाह रविद्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों से भी मंत्रणा की। बैठक के बाद पूर्व विधायक सहारनपुर राजीव गुंबर को भी भीतर बुलाया गया। शामली, कैराना, थानाभवन, गंगोह, नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों से भी उन्होंने फीडबैक लिया। दावेदार बेचैन, किसके नाम पर सहमति?

कैराना लोकसभा सीट से दावेदारी करने वाले नेताओं के समर्थक भी कक्ष के बाहर डटे रहे। कई ने तो टिकट मांग से संबंधित पर्ची भी प्रदेश अध्यक्ष को भिजवाई। बैठक के बाद एक ही चर्चा थी कि किसके नाम पर सहमति बनी। बैठक में शामिल नेताओं ने भी इसे सामान्य विचार-विमर्श बताया।

chat bot
आपका साथी