लॉकडाउन का असर: सडकों पर सन्राटा बरकरार, खुली दुकानें पुलिस ने कराई बंद

शासन के आदेश के बाद लागू लॉकडाउन के चलते दूसरे दिन भी जिले की सड़कों पर सन्राटा पसरा रहा है। शामली में पूरा बाजार बंद रहा है। केवल सुबह के समय जरूरी सामान के लिए कुछ देर दुकान खुलीउसके बाद कुछ दुकान खुल रही थी। पुलिस ने पहुंचकर खुली दुकानों को बंद कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:27 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:04 AM (IST)
लॉकडाउन का असर: सडकों पर सन्राटा बरकरार, खुली दुकानें पुलिस ने कराई बंद
लॉकडाउन का असर: सडकों पर सन्राटा बरकरार, खुली दुकानें पुलिस ने कराई बंद

शामली, जेएनएन। शासन के आदेश के बाद लागू लॉकडाउन के चलते दूसरे दिन भी जिले की सड़कों पर सन्राटा पसरा रहा है। शामली में पूरा बाजार बंद रहा है। केवल सुबह के समय जरूरी सामान के लिए कुछ देर दुकान खुली,उसके बाद कुछ दुकान खुल रही थी। पुलिस ने पहुंचकर खुली दुकानों को बंद कराया है।

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते शासन से आए आदेश के बाद रविवार को डीएम के आदेश पर सुबह के समय केवल जरूरी सामान के लिए कुछ देर को दुकानें खुली थी। उसके बाद पूरी तरह से बाजार बंद रहा है। हालांकि कुछ जगह पर सब्जी की दुकानदारों ने दुकानें बंद नही करी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को बंद कराया है। सुबह से ही शामली की सड़कों पर सन्राटा देखने को मिला है। शहर के फव्वारा चौक,दिल्ली रोड,बुढ़ाना रोड,शिव चौक पर पूरे दिन सन्राटा पसरा रहा है। शामली में लोगों ने भी घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन किया है। केवल जरूरी कार्य के लिए ही लोग घर से बाहर निकले है। शहर के फवारा चौक के आसपास कुछ लोग रोड पर दिखाई दिए,जिनकों पुलिस ने दौडÞा दिया है। डीएम के आदेश के बाद लोगो से भी घरों में रहने की अपील की जा रही है। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर भी बस न चलने के कारण सन्राटा पसरा रहा है। सरकारी विभिन्न कार्यालय भी बंद रहे है।

chat bot
आपका साथी