प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं का स्वागत

शामली : इलाहाबाद के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 9 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Oct 2017 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 16 Oct 2017 11:47 PM (IST)
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं का स्वागत
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं का स्वागत

शामली : इलाहाबाद के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 9 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें सहारनपुर मंडल से शामली जिले के कन्या गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज भैंसवाल की छात्रा किरण, नंदनी व प्राची ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में किरण पंवार ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में द्वितीय व 400 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

जूनियर वर्ग में नंदिनी ने 1600 मीटर रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीनों खिलाड़ियों का सोमवार को कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ऊषा सहरावत, राजेश्वरी, अनीता रानी, शिमला, सविता, गिन्नी आदि मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी