अयोध्या आए श्रीराम, हुआ राजतिलक

रावण का अंत कर श्रीराम के आगमन पर अयोध्या जगमग हो उठी। श्रीराम ने राजतिलक होने पर सिंहासन ग्रहण किया। इसी के साथ जलालाबाद में चल रही रामलीला का समापन हुआ। कमेटी की ओर से कलाकारों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:07 AM (IST)
अयोध्या आए श्रीराम, हुआ राजतिलक
अयोध्या आए श्रीराम, हुआ राजतिलक

शामली, जेएनएन। रावण का अंत कर श्रीराम के आगमन पर अयोध्या जगमग हो उठी। श्रीराम ने राजतिलक होने पर सिंहासन ग्रहण किया। इसी के साथ जलालाबाद में चल रही रामलीला का समापन हुआ। कमेटी की ओर से कलाकारों को सम्मानित किया गया।

जलालाबाद के रामलीला मैदान में कलाकारों ने लीला का मंचन किया। लीला से पूर्व लीला मंचन में शामिल रहे कलाकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता उदय प्रताप सिंह रहे। उन्होने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान को तिलक कर आशीर्वाद लिया। कहा कि श्रीराम के जीवन से हमें मर्यादित आचरण के साथ जीवन जीने का तरीका सीखना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा नेता ठाकुर सोमवीर सिंह,जनेश्वर सैनी, लाला उपेन्द्र गुप्ता, सागर प्रजापति, आचार्य महेश गलैती, अभिमन्यु धीमान, मुकेश आर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी