सेंट स्टीफन इंटरनेशनल में खेलकूद में शगुन बनी चैम्पियन

शामली जेएनएन वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में खेल उत्सव के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को प्रबंधन ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। खेलकूद में शगुन को इस सत्र की चैंपियन घोषित किया गया। सीनियर वर्ग की रस्साकशी में न्यूटन हाउस विजेता बना।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 10:21 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 10:21 PM (IST)
सेंट स्टीफन इंटरनेशनल में खेलकूद में शगुन बनी चैम्पियन
सेंट स्टीफन इंटरनेशनल में खेलकूद में शगुन बनी चैम्पियन

शामली, जेएनएन: वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में खेल उत्सव के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को प्रबंधन ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। खेलकूद में शगुन को इस सत्र की चैंपियन घोषित किया गया। सीनियर वर्ग की रस्साकशी में न्यूटन हाउस विजेता बना।

जलालाबाद स्थित सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार में वार्षिक खेल उत्सव का समापन विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। सीनियर वर्ग रस्साकशीं में न्यूटन हाउस, जूनियर वर्ग रस्साकशीं में रमन हाउस ने बाजी मारी। चार सौ मीटर दौड़ में आकाशदीप, विकास, तरण व विसरत भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पून एंड नींबू दौड में ईशिका प्रथम, अंशिका द्वितीय, वंशिका तीसरे स्थान पर रही। सेक दौड़ में देवसिंह प्रथम, कार्तिक दूसरे, प्रिंसिपाल तीसरे स्थान पर रहे। 27 मीटर दूरी पर गगन ने भाला फेंक कीर्तिमान स्थापित किया। रितिक व विकास दूसरे व तीसरे स्थान पर भाला फेंक में रहे। सीनियर वर्ग की बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड में शालू प्रथम,वंशिका द्वितीय, गूंजन तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड में शालू, नरगिस, वंशिका क्रमश: रही। सूईं व धागा दौड में शगुन प्रथम, संजन द्वितीय, गूंजन तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में खेल शिक्षक सुमित कुमार, अंजु पुंडीर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मनोज धीमान, रोहित सैनी स्कोरर रहे। प्रबंधक सुरेश चंद शर्मा, प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी